विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kota News: कोटा की गोशाला में सर्दी से 140 गायों की मौत, करोड़ों का बजट होने के बावजूद भी नहीं हैं सर्दी से बचाव के इंतजाम

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 11 Jan 2024 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2024 07:01 PM (IST)

राजस्थान में तेज सर्दी के कारण कोटा की धर्मपुरा गोशाला में पिछले दो सप्ताह में 140 गायों की मौत हो ...और पढ़ें

कोटा की गोशाला में सर्दी से 140 गायों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोटा की गोशाला में सर्दी से 140 गायों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 140 गायों की मौत के बाद मची अफरातफरी
  2. गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाया गया
  3. गोशाला के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में तेज सर्दी के कारण कोटा की धर्मपुरा गोशाला में पिछले दो सप्ताह में 140 गायों की मौत हो गई है। गोशाला का संचालन नगर निगम करता है। नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी इस बारे में अधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने सर्दी से बचाव का इंतजाम नहीं होने के कारण गायों की मौत होने की बात स्वीकार की है।

तेज सर्दी के बीच गायें खुले में रह रही हैं। सर्दी से बचाव के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां केवल टीन शेड लगे हुए हैं, जिनके नीचे गायें रह रही हैं। बुधवार तक जब गायों की मौत का सिलसिला जारी रहा तो नगर निगम प्रशासन ने तिरपाल और अलाव जलाने का प्रबंध किया है।

गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाया गया

बड़ी संख्या में गायों की मौत का समाचार कोटा शहर में फैला तो हडकंप मचा और निगम की गोशाला समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायों के लिए तिरपाल की व्यवस्था करवाने के साथ ही सफाई शुरू करवाई। गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाया गया।

गोशाला के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट

कोटा नगर निगम के राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा, "गोशाला के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट था, जिसमें से तीन करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर खर्च हो गए। शेष 13 करोड़ रुपये से गायों के चारे, इलाज और स्टाफ के खर्च में इस्तेमाल किया जा रहा है। मौतों की संख्या कम है, लेकिन लोग अधिक बता रहे हैं। सभी गायों की मौत तेज सर्दी के कारण हुई है।"

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board Exam: कल से भरें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के बोर्ड परीक्षा फॉर्म rajshaladarpan.nic.in पर