विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Board Exam: आज से भरें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के बोर्ड परीक्षा फॉर्म rajshaladarpan.nic.in पर

Published: Thu, 11 Jan 2024 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2024 07:37 AM (IST)

राजस्थान कार्यालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर की अधिसूचना के मुताबिक 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा फॉर्म (Rajasthan Board ...और पढ़ें

Rajasthan Board Class 5, 8 Exam 2024: फॉर्म भरने से पहले स्टूडेंट की फोटो/हस्ताक्षर का स्कैन करके सेव कर लें।
Rajasthan Board Class 5, 8 Exam 2024: फॉर्म भरने से पहले स्टूडेंट की फोटो/हस्ताक्षर का स्कैन करके सेव कर लें।

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरे जाने के लिए कार्यक्रम घोषित
  2. बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म 12 जनवरी से 31 जनवरी के बीच भरे जा सकेंगे
  3. राजशालादर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
  4. स्टूडेंट्स का फोटो और सिग्नेचर करना होगा अपलोड

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान शिक्षा विभाग के कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ने वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 5 और कक्षा 8 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं (Rajasthan Board Class 5, 8 Exam 2024) में सम्मिलित होने के लिए जरूरी परीक्षा फॉर्म भरे जाने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यालय द्वारा बुधवार, 11 जनवरी 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार पांचवीं और आठवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म आज यानी शुक्रवार, 12 जनवरी से 31 जनवरी के बीच भरे जा सकेंगे।

Rajasthan Board Class 5, 8 Exam 2024: राजशालादर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन भरे फॉर्म

राजस्थान कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा फॉर्म (Rajasthan Board Class 5, 8 Exam Form 2024) ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए लिए पैरेंट्स को राजस्थान शालादर्पण वेबपोर्टल, rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर 12 जनवरी से एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से पैरेंट्स सम्बन्धित एग्जाम फॉर्म पेज पर जाकर अपने-अपने बच्चे का परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

Rajasthan Board Class 5, 8 Exam 2024: स्टूडेंट्स का फोटो और सिग्नेचर करना होगा अपलोड

हालांकि, राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के परीक्षा फॉर्म 2024 भरने से पहले पैरेंट्स को चाहिए कि छात्र या छात्रा की फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके सेव कर लें, जिन्हें फॉर्म भरते समय अपलोड करना होगा। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए प्रक्रिया (Step by Step Guide) की जानकारी विभाग द्वारा जारी नोटिस में दी गई है।

Rajasthan Board Class 5, 8 Exam 2024: सभी विद्यालयों के लिए एक ही फॉर्म

राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के परीक्षा फॉर्म (Rajasthan Board Class 5, 8 Exam Form 2024) ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के लिए भरे जाएंगे जो कि वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के राजकीय विद्यालयों, राजकीय संस्कृत विद्यालयों, मूक बधिर विद्यालयों, अंध विद्यालयों, निजी विद्यालयों और मदरसों में कक्षा 5 और कक्षा 8 में नियमित विद्यार्थी के तौर पर पढ़ाई कर रहे हैं।