Move to Jagran APP

World Tribal Day: राजस्थान में अनुसूचित क्षेत्र को 127.85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्‍यमंत्री

World Tribal Day प्रदेश में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राज्य सरकार अनुसूचित क्षेत्र के लिए 127.85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 08:20 PM (IST)
World Tribal Day: राजस्थान में अनुसूचित क्षेत्र को 127.85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्‍यमंत्री
World Tribal Day: राजस्थान में अनुसूचित क्षेत्र को 127.85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्‍यमंत्री

उदयपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राज्य सरकार अनुसूचित क्षेत्र के लिए 127.85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र के 41 निर्माण कार्यों का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। वहीं ग्राम पंचायतों स्तर पर विविध आयोजन होंगे।

loksabha election banner

उदयपुर स्थित जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण राज्य सरकार ने इस बार विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को वृहद स्तर पर आयोजित करने की बजाय ग्राम पंचायत स्तर पर समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिनके आयोजनों के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

शिलान्यास एवं लोकार्पण वर्चुअल

उपाध्याय ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में 98.76 करोड़ रुपये के विभिन्न 28 निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं 29.09 करोड़ रुपये के 13 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी शिलान्यास एवं लोकार्पण वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाएगा। इस आयोजन में राज्य, संभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहेंगे।

सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

आयुक्त उपाध्याय ने बताया कि जनजाति कल्याण को प्रतिबद्ध राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष से विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कार्यालय भवन को प्रथम बार रोशनी से सुसज्जित किया गया है।

ग्राम पंचायतों में लगेगी प्रदर्शनी

आयुक्त उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर ग्राम पंचायतों में आयोजित समारोह में राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की वृहद जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से उपलब्ध करवायी जायेगी।

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन में विशेष सावधानी रखते हुए मास्क, सेनीटाइजर व सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आयोजन करने हेतु  निर्देशित किया गया है। इस आयोजन में लोगों को कोविड-19 कोरोना महामारी के बारे में जागरूक करने के भी निर्देश प्रदान किये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.