Murder in Jaipur: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार
Murder in Jaipur. राजस्थान के जयपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जयपुर, प्रेट्र। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना राजस्थान के जयपुर की है।
चंदवाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ विक्रांत शर्मा के मुताबिक, पूनम चंद गोयार (35) की अंजू के अकबर से प्रेम संबंध थे। गत शुक्रवार की रात अकबर और उसके दो दोस्त गोयार को जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर अचरोल में एक जगह ले गए, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद इन्होंने पूनम चंद गोयार को मार डाला।
शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। तब पता चला कि उसने अपने प्रेमी की मदद से उसे मारने की साजिश रची। शर्मा ने कहा कि अंजू, अकबर और अकबर के दोस्त अलाउद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपित अभी तक फरार हैं।
उन्होंने कहा कि अंजू जयपुर जिले के सांभर शहर की निवासी हैं और एक मजदूर के रूप में काम करती हैं, जबकि अकबर और अलाउद्दीन जयपुर शहर के निवासी हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर कस्बे में गत गुरुवार को दो बदमाशों ने स्थानीय भाजपा नेता भीम सारण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भीम सारण अपने गांव गाजुसर से स्कॉर्पियो गाड़ी में बुकलसर छोटा गांव में कुएं की मरम्मत का काम देखने आए हुए थे। तभी बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए।
सारण को गंभीर स्थिति शासकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इससे पहले भी भीम सारण पर कई बार जानलेवा हमला हो चुका था। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जिलेभर में नाकेबंदी करवा दी लेकिन अभी तक आरोपित पकड़ से बाहर हैं। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ने के लोगों में दहशत है।