जयपुर एयरपोर्ट से लागू हुआ सर्दियों का शेडयूल, कई उड़ानों का समय बदला
जयपुर एयरपोर्ट पर दीवाली से उड़ानों का सर्दियों का शेडयूल लागू हो गया। इसके चलते कई उड़ानों का समय बदल गया। सर्दियों के शेड्यूल से पहले जयपुर एयरपोर्ट से 57 उडानें संचालित हो रह
जयपुर, । जयपुर एयरपोर्ट पर दीवाली से उड़ानों का सर्दियों का शेडयूल लागू हो गया। इसके चलते कई उड़ानों का समय बदल गया है। सर्दियों के शेड्यूल से पहले जयपुर एयरपोर्ट से 57 उड़ानें संचालित हो रही थी। अब इनकी संख्या बढ कर 61 हो गई है। इनमें 54 उडानें घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दुबई, शारजाह, मस्कट, बैंकॉक और कुआलालंपुर के लिए संचालित होंगी।
नए शेडयूल में बेंगलूरु की उड़ान सुबह 5ः30 के बजाय 5ः50 बजे, देहरादून की उड़ान 6ः05 के बजाय 6ः45 बजे जाएगी। इसी तरह दिल्ली की उड़ान सुबह 7ः20 के बजाय 7ः10 बजे और मुम्बई की उड़ान सुुबह 8ः15 के बजाय 8ः45 बजे मुम्बई जाएगी। मुम्बई की एक और उड़ान सुबह 9 के बजाय 9ः30 बजे मुम्बई जाएगी वहीं जैसलमेर की उड़ान दोपहर 1ः40 के बजाय सुबह 10ः35 बजे जाएगी।
वाराणसी की उड़ान दोपहर 2ः15 के बजाय 1ः45 बजे जाएगी। वहीं अमृतसर की उड़ान शाम 4ः55 के बजाय अब शाम 6ः25 बजे जाएगी। शाम को मुम्बई जोन वाली उड़ान रात 8ः55 के बजाय रात 9ः15 बजे जाएगी, वहीं बेंगलुरू की उड़ान शाम 7ः25 के बजाय शाम 8 बजे जाएगी। अहमदाबाद की उड़ान भी दोपहर 12ः55 बजे के बजाय सुबह 9ः45 बजे जाएगी।
इनके अलावा अहमदाबाद के लिए एक उड़ान सुबह 4ः50 बजे जाएगी। वहीं वाराणासी के लिए भी सुबह 5ः50 बजे एक उड़ान जाएगी। इसके अलावा दिल्ली की एक उड़ान सुबह 7ः20 बजे और सिर्फ रविवार को दिल्ली की एक उड़ान दोपहर 12ः25 बजे जाएगी। अहमदाबाद के लिए एक नई उड़ान शाम 6ः30 बजे जाएगी। वहीं शाम 6ः50 बजे एक उड़ान दिल्ली जाएगी। जयपुर से बीकानेर, भोपाल और लखनउ जाने वाली उड़ानें बंद हो जाएंगी।