विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर के अस्पताल में अज्ञात ने जन्म के 4 घंटे बाद नवजात को लावाारिस छोड़ा, बच्ची को श्वान ने काटा व चूहों ने कुतरा

By Priti JhaEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 11:56 AM (IST)

बिना कपड़ो के सर्दी में जमीन पर सो रही बच्ची को चूहों ने कुतर दिया । कान को श्वान ने ...और पढ़ें

जन्म के 4 घंटे बाद बच्ची को चूहों ने कुतरा
जन्म के 4 घंटे बाद बच्ची को चूहों ने कुतरा

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जयपुरिया अस्पताल की आपातकालीन इकाई के बाहर अज्ञात व्यक्ति जन्म के 4 घंटे बाद ही नवजात बच्ची को लावाारिस छोड़ गया । बिना कपड़ो के सर्दी में जमीन पर सो रही बच्ची को चूहों ने कुतर दिया । कान को श्वान ने काट दिया। बच्ची के शरीर में 18 घाव मिले हैं। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात द्वारा बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ने और चूहों के कुतरने का पूरा घटनाक्रम अस्पताल में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गया ।

शनिवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्ची को संभाला,जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई तो अज्ञात बच्ची को छोड़ता हुआ नजर आया । इस पर अस्पताल प्रशासन ने बजाज नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार सुबह से लेकर देर रात तक जिन महिलाओं का प्रसव अस्पताल में कराया गया,उनके बारे में जानकारी की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं अस्पताल में पैदा हुई बच्ची को ही उसके स्वजन छोड़ गए या फिर बाहर से आया कोई व्यक्ति छोड़कर गया है।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अशोक गुप्ता का कहना है कि अस्पताल के बाहर कोई अज्ञात नवजात को छोड़ गया है। बच्ची के कान और कुछ अन्य जगह से जानवरों के काटने के निशान मिले हैं। शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया है। आपातकालीन इकाई के बाहर मुख्य द्वार के बाहर बच्ची को छोड़ा गया था ।