राजस्थानः चाचा ने मुंबई की लड़की को अजमेर में बेचा Churu News
Uncle sold girl. मुंबई की लड़की को अजमेर में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस को महाराष्ट्र की दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग मिली। उसको उसके चाचा ने अजमेर में बेच दिया था। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां से उसे बालिका आश्रय भिजवा दिया गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद 16 साल की लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में लोगों के घर का काम करके अपना जीवन निर्वाह करती थी। कुछ दिन पहले उसकी बड़ी बहन सड़क हादसे का शिकार होकर चल बसी। इसके बाद वह अपने चाचा के परिवार के साथ रहने लगी थी। चाचा लड़की को घुमाने का बहाना बनाकर अजमेर ले आया।
यहां चार अगस्त को उसे 50 साल के शख्स को बेच दिया। खरीदने वाले ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह दुष्कर्म के आरोपित के चंगुल से निकलकर बस में बैठकर चूरू जिले के रतनगढ़ पहुंच गई। पुलिस को लड़की लावारिस हालत में एक मंदिर में मिली।
राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप