विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Abused: यूथ अगेंस्ट एब्यूज की थीम लेकर भारत यात्रा पर निकले तीन युवा

By Preeti jhaEdited By:
Published: Wed, 04 Dec 2019 10:50 AM (IST)

Youth Against Abuseयूथ अगेंस्ट रेप की थीम लेकर भारत यात्रा पर निकले तीन युवा हर गांव-शहर में दे रहे संदेश स्कूली बच्चों को बता रहे गुड टच और बैड टच

Rajasthan Abused: यूथ अगेंस्ट एब्यूज की थीम लेकर भारत यात्रा पर निकले तीन युवा
Rajasthan Abused: यूथ अगेंस्ट एब्यूज की थीम लेकर भारत यात्रा पर निकले तीन युवा

उदयपुर, जेएनएन । यूथ अगेंस्ट दुष्कर्म की थीम को लेकर दिल्ली के जन्तर-मन्तर से देश भर में साइकिल यात्रा पर निकले तीन युवा मंगलवार शाम उदयपुर पहुंचे। हर गांव-शहर में दे रहे संदेश, स्कूली बच्चों को बता रहे गुड टच और बैड टच की जानकारी।

 यूथ अगेंस्ट दुष्कर्म की थीम लेकर भारत यात्रा पर निकले तीन युवा दिल्ली के जतंर मंतर से चले युवा मंगलवार को उदयपुर पहुंचे,  उदयपुर में दर्जनों स्थानों पर युवाओं को मुलाकात की तथा दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में जागरूकता लाने का प्रयास किया।

यात्रा के बीच वह कई सरकारी और निजी स्कूलों में पहुंचे तथा बच्चों को गुड टच और बैड टच के साथ सेक्स एजुकेशन को लेकर जानकारी दे रहे हैं। अभियान में निकले युवकों में रणछोड़ देवासी, पीयूष मांगा तथा योगेश रावल शामिल हैं। तीनों ही युवक बीस साल के हैं और उन्हें अपनी यात्रा पूरा करने में लगभग ढाई साल लगेंगे।

युवकों ने बताया कि उनका मिशन दुष्कर्म मुक्त भारत का है। इसके लिए वह 28 राज्यों, नौ केंद्र शासित प्रदेश के चार सौ से अधिक जिलों, सात सौ शहरों तथा दो हजार से अधिक गांवों की यात्रा करेंगे। एक दिन में वह चार से पांच गांवों या शहरों से होकर गुजरते हैं। इस बीच वह उन गांव और शहरों के स्कूलों में बच्चों को गुड टच और बैड टच की सीख देते हैं। साथ ही सेक्स एजुकेशन की जानकारी भी देते हैं।

उदयपुर में इन युवकों ने फतहसागर, देवाली, चेटक सहित विभिन्न ऐसे इलाके जहां युवाओं की भीड़ जमा रहती है, वहां अपना संदेश युवाओं के साथ बांटा। उनका कहना है कि जिस दिन युवाएं अपने दोस्तों को किसी युवती या लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रोकने में सफल हो जाएंगे, उस दिन से भारत दुष्कर्म मुक्त देश बनने की ओर बढ़ जाएगा।

इसीलिए वह युवाओं को अपने अभियान से जोड़ रहे हैं। साथ ही बच्चों में भी गुड टच और बैड टच की सीख दे रहे हैं ताकि वह समझदार बन पाएं।