विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा निर्माण, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:07 PM (IST)

राजस्थान के हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका निर्माण NBCC लिमिटेड 168 करोड़ रुपये के टूरिस्ट सर्किट विकास परियोजना के तहत करेगी।

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा निर्माण।  (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा निर्माण। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

HighLights

  1. हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण।

  2. NBCC लिमिटेड 168 करोड़ रुपये का टूरिस्ट सर्किट बनाएगी।

  3. विश्व स्तरीय संग्रहालय और प्रोजेक्शन शो भी शामिल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा बनेगी। सरकारी कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड 168 करोड़ रुपये के टूरिस्ट सर्किट के विकास के तहत यह निर्माण करेगी। एनबीसीसी ने कहा कि वह राजस्थान सरकार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल के तहत हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित करेगी।

एनबीसीसी ने राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और राजस्थान हेरिटेज अथॉरिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ज्ञापन के अनुसार, एनबीसीसी तय किए गए कार्यों की योजना बनाने, डिजाइन तैयार करने, उन्हें पूरा करने, और उनके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी।

राजस्थान सरकार द्वारा मंजूर की गई इस परियोजना की लागत 168.39 करोड़ रुपये (जीएसटी छोड़कर) है। इसमें परियोजना की वास्तविक लागत का 4.25 प्रतिशत हिस्सा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी शुल्क के रूप में शामिल है। इस विकास कार्य का मुख्य आकर्षण हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण होगा। इसके साथ ही, यहां एक विश्व स्तरीय ऐतिहासिक संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जिसमें इस महान योद्धा को उनके प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर सवार दिखाया जाएगा।

परियोजना में हल्दीघाटी स्मारक पर एक टोपोग्राफिकल प्रोजेक्शन शो भी शामिल होगा। इसके जरिए, हल्दीघाटी के युद्ध के ऐतिहासिक महत्व और उससे जुड़ी घटनाओं को एक शानदार विजुअल अनुभव के माध्यम से पेश किया जाएगा।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।