विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजमेर में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, 25 साल पहले आया था भारत

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

अजमेर में एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गुलाम मुस्तफा को पकड़ा गया है। वह करीब 25 साल पहले अवैध रूप से ...और पढ़ें

पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी।

पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी।

HighLights

  1. 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक अजमेर में पकड़ा गया।

  2. गुलाम मुस्तफा 25 साल पहले अवैध रूप से भारत आया था।

  3. अजमेर में दो दशक से रह रहा था, पुलिस ने पकड़ा।

जागरण संवाददाता, जयपुर। करीब 25 वर्ष पहले अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आए एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने अजमेर में पकड़ा है। पकड़ा गया 52 वर्षीय गुलाम मुस्तफा बांग्लादेश में लालमुनिहाट जिले का निवासी बताया जा रहा है।

वह करीब 25 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल की मुगलहाट अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में आया था। कुछ वर्ष तक पश्चिम बंगाल में रहने और वहां एक किराने की दुकान में नौकरी करने के बाद मुस्तफा पिछले दो दशक से अजमेर में रह रहा था।

बीच में कुछ दिनों के लिए कभी महाराष्ट्र तो कभी दिल्ली, असम और गुजरात गया था। लेकिन वहां से फिर लौटकर अजमेर में रह रहा था। सोमवार को दरगाह थाना पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपित को पकड़ा।

दरगाह बाजार पुलिस थाना अधिकारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि शहर में अब तक 61 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। अब उच्च स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जयपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता ने केस वापस लेने से किया इनकार, आरोपियों ने कर दी हत्या