विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता ने केस वापस लेने से किया इनकार, आरोपियों ने कर दी हत्या

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:30 PM (IST)

जयपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई, क्योंकि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस वापस लेने से इनकार कर दिया था।

केस वापस लेने से किया इनकार तो आरोपियों ने कर दी हत्या।

केस वापस लेने से किया इनकार तो आरोपियों ने कर दी हत्या।

HighLights

  1. गैंगरेप पीड़िता के पिता की जयपुर में हत्या।

  2. केस वापस न लेने पर आरोपियों ने की वारदात।

  3. पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज किया।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसे लटका दिया गया। यह हत्या उन लोगों ने की जिन पर एक महीने पहले उसकी बेटी के साथ गैंगरेप करने का आरोप था, क्योंकि उसने उनके खिलाफ केस वापस लेने से मना कर दिया था।

जुलाई में 58 साल के व्यक्ति का शव उनके घर के पास एक खुली जगह पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला था। यह घटना उसकी बेटी के साथ जयपुर के कलवार इलाके में हुए गैंगरेप के एक महीने बाद हुई। हालांकि, पुलिस ने शुरू में आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

गैंगरेप की शिकायत के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि जून में उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था और अपहरणरकर्ता ने अपने तीन साथियों की मदद से लड़की के साथ गैंगरेप किया। जब महिला दो दिन बाद लौटी, तो उसके बयान दर्ज किए गए और चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मेरी पति की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया- पीड़ित पत्नी

रिश्तेदारों का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने परिवार को लगातार धमकिया दीं। उन पर महिला के पिता को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि चारों आरोपियों ने एक साजिश के तहत उनके पति की हत्या की और घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

सर्कल इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। सबूत इकट्ठा किए गए और अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच कर रही है।