Move to Jagran APP

BSP: राजस्थान में सुमरथ सिंह बने बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

BSP. राजस्थान में सुमरथ सिंह बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। सुमरथ सिंह पूर्व में भी कुछ माह के लिए प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:08 PM (IST)
BSP: राजस्थान में सुमरथ सिंह बने बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
BSP: राजस्थान में सुमरथ सिंह बने बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में छह विधायकों के बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने और पिछले दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों से मारपीट से चिंतित बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुमरथ सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सुमरथ सिंह पूर्व में भी कुछ माह के लिए प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

loksabha election banner

मायावती ने पिछले सप्ताह की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया था। नए प्रदेश अध्यक्ष सुमरथ सिंह बिहार और मध्य प्रदेश में बसपा प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। मुनकाद अली ओर रामजी गौतम प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। अब अगले कुछ दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बसपा दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। इस बारे में सोमवार सुबह तक अधिकारिक निर्णय होगा। सुमरथ सिंह ने बताया कि पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू की जा रही है। 

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.