विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, वसुंधरा राजे ने जताया शोक

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 05 Dec 2023 03:24 PM (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ...और पढ़ें

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर दो बदमाशों ने मारी गोली
  2. जयपुर में दोपहर करीब 1.45 बजे की घटना
  3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

एएनआई, जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे।

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर में सुखदेव सिंह से मिलने स्कूटी पर सवार दो आरोपी उनके आवास पर पहुंचे। सुखदेव और हमलावरों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।

सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर वसुंधरा राजे ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 

यह भी पढ़ें: दो राज्यों में CM कैंडिडेट की तस्वीर हुई साफ! तीन राज्यों में फंसा है पेंच; इन नेताओं में से किसी की लग सकती है लॉटरी