विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chittorgarh Crime: सौतेले भाई ने किया नाबालिग से किया दुष्कर्म, पिता ने कराया अबॉर्शन, दोनों गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
Published: Sun, 20 Nov 2022 11:38 AM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 11:56 AM (IST)

मां जब पेट दर्द की शिकायत पर जब बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची तब पता लगा कि गर्भपात कराए जाने की वजह से उसे पेट में दर्द था। पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले भाई ने ही उसके साथ दु्ष्कर्म किया तथा पिता ने उसका अबॉर्शन करा दिया।

Chittorgarh Crime: सौतेले भाई ने किया नाबालिग से किया दुष्कर्म, पिता ने कराया अबॉर्शन, दोनों गिरफ्तार
Chittorgarh Crime: सौतेले भाई ने किया नाबालिग से किया दुष्कर्म, पिता ने कराया अबॉर्शन, दोनों गिरफ्तार

उदयपुर, संवाद सूत्र। चित्तौड़गढ़ जिले में एक नाबालिग से उसके सौतेले भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने पीड़िता के गर्भवती होने पर उसका अबॉर्शन करा दिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस निजी नर्सिंग होम पहुंची, जहां उसका अबोर्शन कराया गया और रिकार्ड की जांच की जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार मामला चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म की घटना दो महीने पहले की है। मां जब पेट दर्द की शिकायत पर जब बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची तब पता लगा कि गर्भपात कराए जाने की वजह से उसे पेट में दर्द था। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले भाई ने ही उसके साथ दु्ष्कर्म किया तथा पिता ने उसका अबोर्शन करा दिया। जिस पर पीड़िता को लेकर उसकी मां गत 18 नवम्बर को थाने पहुंची तथा मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को शनिवार शाम सूरत से गिरफ्तार कर लिया जबकि रविवार सुबह उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया।

सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सोढा ने बताया कि आरोपित को बचाने के लिए उसके परिजन साथ दे रहे थे। लोकेशन के आधार पर उसे सूरत से दबोचा और उसे गिरफ्तार चित्तौड़गढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि उसी ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह अपने पिता के साथ उसे मनीष नर्सिंग होम लेकर पहुंचे तथा वहां उसका अबोर्शन कराया। जिस पर रविवार सुबह पुलिस ने मनीष नर्सिंग होम से उसके अबोर्शन संबंधी दस्तावेज बरामद किए।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां आरोपित के पिता की दूसरी पत्नी है। जो उनके पड़ोस के मकान में पीड़िता के साथ रहती थी। पीड़िता और उसके भाई-बहन उसके घर आते थे। ईद के एक महीने पहले उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।  

Track Blast: राजस्थान एटीएस की उदयपुर रेलवे ओड़ा ब्रिज ब्लास्ट मामले में दबिश, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।