विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: सवाईमाधोपुर में पुत्र ने लाठी से वार कर पिता की हत्या की

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 09:34 PM (IST)

Rajasthan पुत्र ने अपने पिता के सिर पर लाठियों से वार कर हत्या कर दी। पूछताछ की गई तो पुत्र ...और पढ़ें

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में पुत्र ने की पिता की हत्या। फाइल फोटो
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में पुत्र ने की पिता की हत्या। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के छान गांव में एक पुत्र ने अपने पिता के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। पूछताछ की गई तो पुत्र ने अपने पिता की हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह बीमारी से परेशान थे, इसलिए मैंने उन्हें जन्नत में पहुंचा दिया। पुलिस थाना अधिकारी भगवान लाल ने बताया कि 68 वर्षीय बुजुर्ग इब्राहिम खान शनिवार को दोपहर में अपने घर में सो रहा था। उसका बड़ा पुत्र अमीमुद्दीन और अन्य स्वजन किसी काम से घर से बाहर गए थे। ऐसे में मौका देखकर छोटे पुत्र कुतुबुद्दीन ने सोते हुए पिता के सिर में लाठियों से कई वार किए। इब्राहिम जोर-जो से चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि इब्राहित तड़प रहा था और कुतुबुद्दीन वहां बैठा हुआ देख रहा था। लोगों के पूछने पर कुतुबुद्दीन ने बताया कि अब्बा बीमारी से परेशान थे, इसलिए उन्हें जन्नत में पहुंचा दिया। सूचना मिलने पर अमीमुद्दीन घर पहुंचा और पिता को अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया। पिता को अस्पताल ले जाने के बाद मौका देखकर कुतुबुद्दीन मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना अधिकारी ने बताया कि लोगों ने बताया कि आरोपित मानसिक रूप से स्वस्थ है। वह दिन में पांच बार नमाज पढ़ता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में ज्यादा खुलासा हो सकेगा। 

उदयपुर के अस्पताल में धूप सेंक रहे वृद्ध को कार ने कुचला, हालत गंभीर

उदयपुर संवाद सूत्र के मुताबिक, यहां महाराणा भूपाल चिकित्सालय में शनिवार को धूप में बैठे एक वृद्ध को कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वृद्ध एमबी अस्पताल परिसर स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में सेवारत अपने पुत्र से मिलने उदयपुर आया था। घटना को लेकर हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यहां आरएनटी मेडिकल कालेज के प्राचार्य कार्यालय में सेवारत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवीलाल मेघवाल के पिता मोडा चंद मेघवाल (98) अपने बेटे से मिलने आए थे। इस दौरान वह अस्पताल परिसर में धूप में बैठे हुए थे। बताया गया कि मोड़ा चंद मेघवाल की तबियत खराब थी और ठंड के कारण वह वह धूप में बैठकर अपने बेटे का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले बेटे ने अपने पिता का चेकअप करा दिया था और रिपोर्ट लाने के लिए वह गया हुआ था। बेटा देवीलाल अपने पिता को अस्पताल परिसर के पार्क में बिठाकर गया था लेकिन उनके मोडा चंद बेटे के जाते ही पार्क से बाहर आए और सड़क किनाने धूप में जाकर बैठ गए थे। इसी बीच, बायो कैमिस्ट्री लैब में कार्यरत शुचित के वाहन चालक कार को बैक लेकर आया और उसने मोडा चंद मेघवाल को अपनी चपेट में ले लिया। मौजूद लोग चिल्लाए लेकिन कार चालक की नजर इस ओर नहीं पड़ी। हादसे में मोड़ा चंद मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वहां मौजूद लोग तत्काल एमबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए और वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया था। तब तक उनका बेटा भी वहां पहुंच गया तथा वह अपने घायल पिता को लेकर तत्काल प्रभाव से अपने पिता को निजी हास्पिटल लेकर पहुंचा गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की रिपोर्ट हाथीपोल थाने में दर्ज कराई गई है।