विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: पिता ने बेटी के सुहाग को मारने की दी सुपारी, बदमाशों ने दामाद को मारी गोली; हालत गंभीर

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sun, 24 Oct 2021 10:44 PM (IST)

Rajasthan उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने के मामला आनर किलिंग का निकला। जिसमें एक ...और पढ़ें

उदयपुर में बदमाशों ने दामाद को मारी गोली; हालत गंभीर। फाइल फोटो
उदयपुर में बदमाशों ने दामाद को मारी गोली; हालत गंभीर। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने के मामला आनर किलिंग का निकला। जिसमें एक पिता ने अपनी ही बेटी के सुहाग को मारने की सुपारी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पिता और सुपारी लेने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की दागी दो गोली के चलते फिलहाल पीड़ित जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। भींडर निवासी अंबादास ने अपनी बेटी अनीता के पति लोकेश कलाल की हत्या की सुपारी इमरान को दी। बताया गया कि अंबादास अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज चल रहा था। बेटी ने पिछले साल माता-पिता और समाज के विपरीत जाकर लोकेश से शादी की थी। लोकेश सवीना थाना क्षेत्र में रहता था और यहां शराब के ठेके पर सेल्समैन था। वह अपनी गर्भवती पत्नी अनीता के साथ कालोनी में घूम रहा था, तभी बाइक से आए दो युवकों में एक ने उस पर रिवाल्वर से दो फायर किए और फरार हो गए। गंभीर हालत में लोकेश को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया।

लोकेश की हालत गंभीर

बदमाशों की चलाई एक गोली उसकी जांघ में तथा दूसरी कमर में लगी। इसके बाद कालोनी के लोग भयभीत हो गए। सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल लोकेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। आपातकालीन आपरेशन के जरिए उसके शरीर में लगी गोलियों को निकाल लिया गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि अगले चौबीस घंटे उसके लिए महत्वपूर्ण हैं। फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, सवीना थानाधिकारी रवीन्द्र चारण ने बताया कि लोकेश से शादी करने के बाद अनीता के परिजन उससे बेहद नाराज थे। जिसको लेकर उसके ससुर ने इमरान खान के जरिए दो बदमाशों को उसको मारने की सुपारी दी थी। उन बदमाशों की तलाश जारी है। उनका कहना है कि जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।