विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क किनारे बोर्ड से टकराया फिर नीचे गिरा युवक, सीकर में तेज रफ्तार बाइक सवार के हादसे का वीडियो वायरल

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:41 PM (IST)

राजस्थान के सीकर जिले में रींगस-खाटू श्याम रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे बोर्ड से टकरा गया।

मरते-मरते बचे युवक की जान (फोटो-सोशल मीडिया)

मरते-मरते बचे युवक की जान (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सीकर में तेज रफ्तार बाइक सवार का भीषण हादसा हुआ।

  2. व्यक्ति सड़क किनारे बोर्ड से टकराकर हवा में उछला।

  3. बिना चोट लगे खुद उठकर चला गया युवक।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में रींगस-खाटू श्याम रोड पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से जा रहा था, लेकिन फिर बाइक की टक्कर सड़क किनारे एक बोर्ड से हो गई और व्यक्ति हवा में 8 फीट तक उछला और जमीन पर मुंह के बल गिरा।

इस घटना में हैरानी की बात ये रही कि तेज रफ्तार बाइक के बोर्ड से टकराने के बावजूद शख्स को कुछ नहीं हुआ और वो खुद ही उठकर खड़ा हो गया।

मरते-मरते बचा युवक

सीकर जिले से इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार में जाते देखा जा सकता है, लेकिन अचानक ही वो एक बोर्ड से टकराकर हवा में 8 फीट ऊपर तक उछलता है।

युवक हवा में चक्कर खाता हुआ नीचे जमीन पर गिरता है, पलक झपकते ही वो शख्स उठकर खड़ा हो जाता है और बाइक लेकर चला जाता है।

इतनी तेज टक्कर के बाद ऐसा होना मुश्किल ही है कि कोई अपने पैरों पर खड़े होकर वापस खुद चला जाए। सीकर जिले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सीकर: गाय बेचना चाहता था पति, पत्नी ने किया मना तो गाड़ी से कुचलकर मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।