यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan News: भीलवाड़ा में बंद करवाए बाजार, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; दूसरे दिन भी खूब मचा बवाल
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक मंदिर के पास गाय की पूंछ का कटा हुआ हिस्सा पाए जाने के एक ...और पढ़ें

HighLights
- मंदिर के पास गाय की पूंछ मिलने से बिगड़ा माहौल
- प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए चलाई गई लाठियां
पीटीआई, राजस्थान। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक मंदिर के पास 'गाय की पूंछ' का कटा हुआ हिस्सा पाए जाने के एक दिन बाद सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। इसके बाद दुकानदारों ने सोमवार को दुकानें बंद कर दीं। पुलिस पर पथराव किया गया, पुलिस ने उन पर पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाईं। हिंसा को भड़कने से रोकने के लिए अतिरिक्त बलों को बुलाया गया।
बता दें कि रविवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मंदिर के पास गाय की पूंछ का एक हिस्सा मिला है।
दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को जन्माष्टमी के दिन शहर के परशुराम सर्किल पर बड़ा प्रदर्शन किया गया। भीड़ में शामिल लोगों ने व्यापारियों से दुकानें बंद करने को कहा और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
अशांति पैदा करने वालों की तलाश जारी
पुलिस ने कहा कि वे सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की कोशिश के पीछे के लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर के बाहर एक गाय को गंभीर रूप से घायल कर उसकी पूंछ काट दी गई और मंदिर की चौखट पर डाल दी गई।
त्योहार पर खराब किया जाता माहौल
इसको लेकर हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह घटना जानबूझकर की गई है, ताकि शहर में इस तरह का तनाव पैदा किया जा सके। हिंदू संगठनों का कहना है, जैसे ही कोई धार्मिक त्योहार आता है, कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।
