Move to Jagran APP

Rajasthan: अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी, आरोपी शख्स जोधपुर से गिरफ्तार; रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

लूणी क्षेत्र के एसीपी जयप्रकाश अटल के अनुसार मुंबई पुलिस की सूचना पर रोहिचा कला निवासी धाकड़ राम विश्नोई को उसके घर से पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaPublished: Sun, 26 Mar 2023 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 05:33 PM (IST)
अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी, आरोपी शख्स जोधपुर से गिरफ्तार; रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

जोधपुर, राज्य ब्यूरो। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले एक शख्स को जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कला गांव से मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। मुंबई पुलिस ने स्थानीय लूणी पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया और फिर 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को अपने साथ ले गई है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक ने सलमान खान को धमकी भरा मेल किया था, जिसमें उस मारने की बात कही गई थी। इसके अलावा युवक के द्वारा पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला के पिता को किए गए मेल पर जान से मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस युवक के लॉरेंस विश्नोई गैंग के साथ कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।

धाकड़ राम को पकड़ कर मुंबई ले गई पुलिस

लूणी क्षेत्र के एसीपी जयप्रकाश अटल के अनुसार, मुंबई पुलिस की सूचना पर रोहिचा कला निवासी धाकड़ राम विश्नोई को उसके घर से पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई। इधर, पंजाब पुलिस भी इसी मामले में लूणी पहुंची, लेकिन तब तक मुंबई पुलिस धाकड़ राम को लेकर रवाना हो चुकी थी।

अधिकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क करेगी। गिरफ्तार किए गए धाकड़राम बिश्नोई के ईमेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है। बिश्नोई ने ईमेल में लिखा कि सिद्धू मूसेवाला का, जो हाल हुआ है अगला तुम्हारा भी होगा।

दरअसल, जोधपुर में एक पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस कस्टडी में ही सलमान खान को मारने की बात कही थी। उसके बाद जोधपुर में ही सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को भी जान से मारने की धमकी भरे कई पत्र मिले हैं, जिसके बाद उनको भी पुलिस सुरक्षा दी गई है।

धाकड़ राम के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

बता दें कि सलमान खान को धमकी देने वाला शख्त धाकड़ राम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को कांग्रेस का ब्लॉक प्रमुख बताता है। ऐसे में स्थानीय पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.