विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC Paper Leak: राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर, सरकार ने रद्द की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती की परीक्षा

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 24 Dec 2022 11:34 AM (IST)

RPSC Paper Leak राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का जीके का पेपर लीक हो गया है। उदयपुर में कई छात्रों के पास पेपर मिले हैं। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

RPSC Paper Leak: राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर
RPSC Paper Leak: राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर

दौसा, ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर पेपर लीक हुआ है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 का GK का पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी है।

परीक्षा रद्द होने से निराश अभ्यर्थी

वहीं, परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में निराशा है। कई जगहों पर छात्रों द्वारा नारेबाजी की भी खबर है। उधर, दौसा के एक स्कूल में केंद्राधीक्षक आंनद शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में आज GK का पेपर था। हमें प्राप्त पेपर के डिब्बे पर हमारे परीक्षा केंद्र का कोड लिखा था, लेकिन इसके अंदर डिब्बे पर किसी दूसरे परीक्षा केंद्र का कोड था। जानकारी मिली कि ये परीक्षा निरस्त है।

कई युवकों के पास मिला पेपर

जीके की परीक्षा शुरू होने से पहले उदयपुर के बेकरिया में कई युवकों के पास पेपर बरामद हुआ है। पेपर बरामद होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये पेपर एक बस में सवार कुछ युवकों के पास से मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेपर लीक पर सीएम गहलोत की प्रतिक्रिया

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पेपर लीक होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि आज 9-11 बजे शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो। बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

आपकी याात्रा की प्लानिंग में मदद करेगा 'डिसीजन ट्री', घंटों पहले घने कोहरे का देगा अलर्ट

Fact Check : वायरल तस्वीर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नहीं, दुष्प्रचार की मंशा से एडिटेड तस्वीर की जा रही वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।