Move to Jagran APP

Road Accident in Bikaner: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल

Road Accident in Bikaner. सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 02:31 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:19 PM (IST)
Road Accident in Bikaner: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल
Road Accident in Bikaner: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल

जयपुर, जेएनएन। Road Accident in Bikaner. राजस्थान का बीकानेर जिला इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को यहां फिर एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें पांच लोागें की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना ट्रेलर और कैम्पर में भिड़ंत के कारण हुई। इस क्षेत्र में छाए कोहरे के कारण यह टक्कर हुई। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

बीकानेर के लूणकरणसर में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था। इस कोहरे के कारण कस्बे धीरेरा गांव के पास ट्रेलर और कैंपर की टक्क्र हो गई। सभी मृतक कैम्पर में सवार थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कैंपर पलट गया और काफी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पहुंचाया। वहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं चार घायलों का उपचार जारी है। कैंपर टोल वसूलने वाली कंपनी का था और मजदूरों को प्लांट में छोड़ने के लिए जा रहा था।

राजस्थान के बीकानेर जिले में इन दिनों दो-तीन बडे हादसे हो चुके है। गत 17 नवंबर को बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ इलाके में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद डाला था। हादसे में उन चारों की मौत हो गई थी। उसके अगले ही दिन 18 नवंबर को उसी इलाके में ट्रक और बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत में 12 लोगों की मौत हो गई थी। अब यह हादसा हो गया।

राजस्थान में 54 दिन में 12 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं, 70 की मौत

राजस्थान में इन दिनों सड़कें काल का दूसरा नाम बनी हुई हैं। प्रदेश में एक अक्टूबर से अब तक के 54 दिन में 12 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें करीब 70 लोगों की मौत हो गई है। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ने मंत्रियों की एक कैबिनेट कमेटी बनाई है जो सड़क संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सुझाव देगी।

राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दुर्घटनाएं तो ऐसी रही जिनमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सभी दुर्घटनाएं सुबह या देर रात हुई। तेज रफ्तार, बेसहारा पशुओं का सामने आना जैसे कारण इनके पीछे रहे हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, जोधपुर जिलों में हुई हैं जबकि इन जिलों में सड़कों की स्थिति काफी हद तक ठीक है और यही कारण है कि वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। इस इलाके में कुछ समस्या कोहरे की भी है। वैसे भी राजस्थान में सड़क दुर्घटनाएं काफी होती हैं और औसतन हर वर्ष करीब दस हजार लोग इन दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं।

सरकार ने बनाई कैबिनेट कमेटी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सड़क संबंधी समस्याओं के बारे में सुझाव देने के लिए पांच सदस्यीय मंत्री समूह गठित किया है। समूह में सार्वजनिक निर्माण मंत्री, नगरीय विकास मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा शिक्षा राज्यमंत्री को सदस्य बनाया गया है। परिवहन मंत्री इस कमेटी के संयोजक होंगे। मुख्यमंत्री ने इस बारे में इस बार के बजट में भी घोषणा की थी, लेकिन अब लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद इसका गठन कर दिया गया है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.