विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे राज्य के आरक्षित वर्ग को राजस्थान में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, हाई कोर्ट का अहम फैसला

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:31 PM (IST)

राजस्थान हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि दूसरे राज्य के आरक्षित वर्ग के लोगों को राजस्थान में सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

दूसरे राज्य के आरक्षित वर्ग को राजस्थान में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ।

दूसरे राज्य के आरक्षित वर्ग को राजस्थान में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ।

HighLights

  1. दूसरे राज्य के आरक्षित वर्ग को राजस्थान में आरक्षण नहीं।

  2. अभ्यर्थियों को राजस्थान में सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।

  3. सामाजिक पिछड़ेपन के पैमाने राज्यों में भिन्न होते हैं।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने एक निर्णय में कहा है कि दूसरे राज्य के आरक्षित वर्ग से राजस्थान में आकर स्थायी रूप से रहने वालों को यहां सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को राजस्थान में सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।

न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर और न्यायमूर्ति चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने बारिया शर्मिष्ठा बेन द्वारा दायर एक विशेष अपील को खारिज कर दिया। बारिया मूल रूप से गुजरात की निवासी हैं और वहां अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में आती हैं। विवाह के बाद वह राजस्थान में स्थायी रूप से रहने लगीं। उन्होंने यहां नर्सिंग अधिकारी पद पर आवेदन कर अनुसूचित जनजाति श्रेणी में आरक्षण मांगा था।

राज्य सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें इस श्रेणी में मानने से इनकार कर सामान्य श्रेणी में रखा। इसके बाद उन्होंने याचिका दायर की।

हाई कोर्ट ने कहा कि एक राज्य के आरक्षित वर्ग का व्यक्ति दूसरे राज्य में जाने पर वहां अपने मूल राज्य का आरक्षित दर्जा नहीं पा सकता। राज्यों में सामाजिक कठिनाइयों और पिछड़ेपन के पैमाने अलग-अलग होते हैं, इसलिए एक राज्य की सूची में शामिल जाति को दूसरे राज्य में स्वतः आरक्षण का लाभ नहीं मिलता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।