Move to Jagran APP

Riddhima Kapoor Birthday: रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने मां और पति के साथ उदयपुर में सेलिब्रेट किया जन्मदिन

Riddhima Kapoor Birthday बालीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपना 41वां जन्मदिन परिवार सहित राजस्थान के उदयपुर में मनाया है। उनकी मां नीतू कपूर ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 05:14 PM (IST)
रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने मां और पति के साथ उदयपुर में सेलिब्रेट किया जन्मदिन। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी और अभिनेता रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपना 41वां जन्मदिन परिवार सहित उदयपुर में मनाया है। उनकी मां नीतू कपूर ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें रिद्धिमा कपूर अपनी मां, पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ दिखाई दे रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरों के साथ नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा-'जन्मदिन की बधाई मेरी लाइफलाइन!' रिद्धिमा ने अपना जन्म दिन उदयपुर के होटल लीला पैलेस में मनाया। उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। रिद्धिमा अपनी मां के बहुत करीब हैं और उनसे एक खास बांड शेयर करती हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। रिद्धिमा कपूर का पैशन हमेशा से ज्वैलरी डिजाइनिंग रहा है। जिसके लिए उसने पहले उसने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था। कई साल पहले उसने 'आर' नाम से ज्वैलरी ब्रांड शुरू किया और यह काफी पापुलर है। रिद्धिमा कपूर को बचपन से ही एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। उनके पति भरत साहनी दिल्ली के सफल कारोबारी हैं।

loksabha election banner

मां-बेटी दोनों काली ड्रेस में नजर आईं

बर्थडे नाइट पर मां नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ ब्लैक ड्रैस में नजर आईं। बर्थडे सेलिब्रेशन पर राजस्थानी कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी थी। इसके दौरान रिद्धिमा ने कालबेलिया डांस किया। रिद्धिमा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 2006 में भरत साहनी से शादी की थी। दोनों की 10 साल की बेटी समारा भी हैं। 

गौरतलब है कि राजस्थान पर्यटकों के साथ बालीवुड के लिए भी पंसदीदा जगह है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। कई अभिनेता और अभिनेत्री यह अपना जन्मदिन मनाने आते हैं। जोधा अकबर, पहेली और हम साथ-साथ सहित कई अन्य फिल्मों की शूटिंग यहीं पर हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.