विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2022 07:02 PM (IST)

Rajasthan भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। राठौर ...और पढ़ें

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना। फाइल फोटो
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना। फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। राजस्थान में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर सोमवार को जमकर निशाना साधा। राठौर ने वीडियो ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस सरकार के नकारेपन से उत्पन्न अराजकता में महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं। हत्या, दुष्कर्म, महिलाओं पर हिंसा जैसे सवाल पर उत्तर न देकर अपशब्द कहना, राजस्थान की महिलाओं का अपमान है। अशोक गहलोत के इसी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से प्रदेश में असामाजिक तत्वों का मन बढ़ रहा है। दरअसल, राठौर के वीडियो ट्वीट में गहलोत से आमेर की घटना के बारे में पूछा जा रहा है, मगर गहलोत इसका जवाब देने के बजाय सिर्फ नमस्कार ही करते हैं।  

गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 10 साल में 315 बार इंटरनेट बंद हुआ और राजस्थान में 78 बार इंटरनेट बंद हुआ। राजस्थान सरकार बताए कि किस तरह की आतंकी घटनाएं हो रही हैं कि उन्हें 78 बार इंटरनेट बंद करने की जरूरत पड़ी। उनके मुताबिक, कांग्रेस बार-बार जम्मू-कश्मीर की तरफ सबका ध्यान आकर्षित करती है और भारत सरकार की तरफ अंगुली उठाती है कि वहां अभिव्यक्ति की आजादी को रोका जा रहा है, लेकिन क्या राजस्थान में आतंक की घटनाएं हो रही हैं कि पिछले एक महीने में चार बार इंटरनेट बंद किया गया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने 19 दिसंबर, 2019 को ट्वीट कर लिखा था कि इस सरकार को कोई अधिकार नहीं कि कालेज, इंटरनेट और टेलीफोन बंद कर दे। इसे मैं मानता हूं कि ये भारत की आत्मा की बेइज्जती है। वहीं, राजस्थान में पिछले एक महीने में चार बार इंटरनेट बंद किया गया है।