विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केस से पीछे हटो, वरना...'; अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले राजवर्धन सिंह को पाकिस्तान से मिली धमकी

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:30 PM (IST)

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है।

राजवर्धन परमार को अजमेर दरगाह दावे पर धमकी मिली

राजवर्धन परमार को अजमेर दरगाह दावे पर धमकी मिली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजवर्धन सिंह परमार को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।

राजवर्धन सिंह परमार ने बताया कि शनिवार रात 11:54 बजे पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अजमेर दरगाह मामले में दायर याचिका से तुरंत पीछे हट जाओ। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर यह बोलो कि अब मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

24 घंटे में ऐसा नहीं करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।परमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनआइए के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से खुद और परिवार के लिए विशेष सुरक्षा की मांग की है।

गौरतलब है कि दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने वर्ष 2024 में याचिका दायर की थी, जिसे अजमेर सिविल कोर्ट ने स्वीकार किया था।

फिर जनवरी 2026 में परमार ने भी मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी। दोनों याचिकाओं पर पांच दिसंबर को सुनवाई होगी। परमार को धमकी के संबंध में पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।