विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजसमंद में गणेश विसर्जन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत 14 घायल

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:01 PM (IST)

राजस्थान के राजसमंद जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना ...और पढ़ें

राजसमंद में हादसा (प्रतिकात्मक तस्वीर)

राजसमंद में हादसा (प्रतिकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गणेण प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के तुर्कीया खेड़ा गांव के पास गुरुवार दोपहर 3:30 बजे हुआ, जब सांसेरा जलदेवी तालाब से गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे ग्रामीणों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ पर बेकाबू होकर खेत में पलट गई।

15-20 लोग ट्रॉली के नीचे दबे

इस दौरान 15-20 लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने जेसीबी बुलाकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला और रेलमगरा हॉस्पिटल भिजवाया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है।

3 लोगों की मौके पर मौत

नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक 12 साल का बच्चा, एक 20 साल की युवती, एक 65 का बुजुर्ग और एक महिला शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल घटनास्थल पहुंचे, फिर जायजा लेने के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, शाहजहांपुर के सिपाही की मौत; VIP ड्यूटी पर जा रहे थे नोएडा