विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव में बहू के प्रचार में बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने पढ़ा कलमा, कांग्रेस ने कसा तंज

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:39 PM (IST)

राजस्थान पंचायत चुनाव में अपनी पुत्रवधू के प्रचार के दौरान भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कलमा पढ़ा। इस पर कांग्रेस ...और पढ़ें

बहू की जीत के लिए चुनावी सभा में भाजपा नेता ने पढ़ा कलमा

बहू की जीत के लिए चुनावी सभा में भाजपा नेता ने पढ़ा कलमा

HighLights

  1. राजेंद्र राठौड़ ने पुत्रवधू के चुनाव प्रचार में कलमा पढ़ा।

  2. उन्होंने कहा खुदा और भगवान अलग-अलग नहीं, दोनों एक हैं।

  3. कांग्रेस ने भाजपा पर वोट के लिए कलमा पढ़ने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

यह घटना राजस्थान के चूरू जिले के पिथिसर गांव की है, जहां वे अपनी पुत्रवधू एवं जिला परिषद वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सभा के दौरान राजेंद्र राठौड़ ने 'ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मद रसूल अल्लाह' (कलमा) पढ़ा और कहा कि खुदा और भगवान अलग-अलग नहीं हैं, दोनों एक ही हैं। बता दें कि ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मद रसूल अल्लाह का अर्थ है कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य या ईश्वर नहीं।

सभा की शुरुआत में उन्होंने अस्सलामु अलैकुम बोलकर मतदाताओं का अभिवादन किया और फिर अपने संबोधन के बीच कलमा पढ़ा। इससे पहले एक सभा में कनिका सिंह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें वे मुस्लिम मतदाताओं के बीच अस्सलामु अलैकुम बोलती हुई नजर आ रही हैं।

उधर, राठौड़ के कलमा पढ़ने पर कांग्रेस नेता रियायात खान ने कहा कि वोट के लिए भाजपा नेता ने कलमा पढ़ा, लेकिन एक भी मुस्लिम को पंचायत चुनाव में टिकट नहीं दिया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।