यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan News: दूध के लिए दस रुपए मांगे तो पति ने दिया तलाक, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
दूध के लिए दस रुपए मांगने पर पति द्वारा तीन बार तलाक बोलकर तलाक लिए जाने का एक मामला उदयपुर ...और पढ़ें

उदयपुर, जागरण संवाददाता। दूध के लिए दस रुपए मांगने पर पति द्वारा तीन बार तलाक बोलकर तलाक लिए जाने का एक मामला उदयपुर में सामने आया है। पांच पहले के घटनाक्रम को लेकर पीड़ित महिला ने सुखेर थाने में मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार घटनाक्रम उदयपुर के रूपनगर कच्ची बस्ती का है। पीड़िता ने अपने पति मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498, मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि गत 21 नवम्बर को उसने पति से दूध के लिए दस रुपए मांगे थे। जिस पर पति पहले उससे झगड़ने लगा और इसी दौरान उसने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया।
उधारी का तकाजा किया तो कुल्हाड़ी से कर दिया हमला
बांसवाड़ा जिले के पाटन थाने में उधार लिए रुपयों का तकाजा करने पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामला वरसाला गांव का है। जहां वागजी देवदा अपने घर के आंगन में सोया हुआ था। तभी देवजी पुत्र रंगजी देवदा, जनता पत्नी देवजी, भूली पत्नी रंगजी, सीमा पुत्री देवजी, सुमित्रा पत्नी बबूल, तानसिंह पुत्र हुलिया देवदा हथियारों से लैस होकर वागजी के घर पहुंचे। देवजी के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिससे उसने सोते हुए वागजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
बाद में वह वागजी को मरा समझकर भाग निकला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे दिए बयान से पता चला कि देवजी देवदा ने हमलावर एवं उसके परिवार को बारह हजार रुपए उधार दिए थे। वह उसी उधार दी राशि का तकाजा करने उनके घर गया था और वहां से लौटकर अपने घर आकर सो गए थे। जिसके बाद उन्होंने परिवार सहित आकर उसके साथ मारपीट की तथा जानलेवा हमला कर दिया था।
