विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक दिन पहले वसुंधरा की धार्मिक यात्रा, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:54 PM (IST)

जपा दो सितंबर से राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा प्रारंभ करेगी लेकिन इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को एक दिन की धार्मिक यात्रा पर जाएंगी। वसुंधरा की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात हुई है। शुक्रवार को अपनी यात्रा की शुरुआत राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर से करेंगी।

नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी।
नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी।

जयपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा दो सितंबर से राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा प्रारंभ करेगी, लेकिन इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को एक दिन की धार्मिक यात्रा पर जाएंगी। वसुंधरा की यात्रा को प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ चल रही उनकी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व महत्वपूर्ण फैसलों में वसुंधरा को लगातार दरकिनार कर रहा है।

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिल चुकी हैं वसुंधरा

वसुंधरा की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात हुई है। तीनों नेताओं ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ उठाए जाने वाले चुनावी मुद्दों को लेकर वसुंधरा से चर्चा भी की है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व से उनकी दूरी लगातार बढ़ती जा रही है। अब शुक्रवार को उनकी धार्मिक यात्रा को प्रदेश नेतृत्व से अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजसमंद से होगी धार्मिक यात्रा की शुरुआत

जानकारी के अनुसार वसुंधरा शुक्रवार को अपनी यात्रा की शुरुआत राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर से करेंगी। इसी मंदिर से उन्होंने साल 2013 और 2018 में भी यात्रा की शुरुआत की थी। वसुंधरा शुक्रवार सुबह जयपुर से हेलीकाप्टर से रवाना होकर चारभुजा मंदिर पहुंचेंगी। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह नाथद्वारा जाएंगी।

नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी। तीनों मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद शाम को कोटा पहुंचकर अपने विश्वस्त व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के भतीजे के निधन पर शोक व्यक्त करेंगी। इसके बाद शाम को जयपुर पहुंचेंगी।

परिवर्तन यात्रा में वसुंधरा के शामिल होने पर संशय बरकरार

उधर, दो सितंबर को सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत नड्डा करेंगे। इस मौके पर वह एक सभा को संबोधित करेंगे। वसुंधरा इस यात्रा में शामिल होंगी या नहीं, इसको लेकर संशय बना हुआ है। उनकी सवाईमाधोपुर यात्रा का कोई कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं हुआ है। इस बार भाजपा की ओर से निकाली जा रही चार परिवर्तन यात्राओं में वसुंधरा पार्टी का चेहरा नहीं हैं। इस बात से वसुंधरा नाराज बताई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।