विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान की शिक्षिका मंदोदरी बनीं रुद्र जाट, लिंग परिवर्तन के बाद मिली नई पहचान

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:01 AM (IST)

राजस्थान के कोटा में एक महिला शिक्षिका ने लिंग परिवर्तन कराया है और अब वे रुद्र जाट के नाम से पुरुष शिक्षक के रूप में जानी जाएंगी।

राजस्थान की शिक्षिका मंदोदरी बनीं रुद्र जाट। (सोशल मीडिया)

राजस्थान की शिक्षिका मंदोदरी बनीं रुद्र जाट। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कोटा की शिक्षिका मंदोदरी ने कराया लिंग परिवर्तन।

  2. अब पुरुष शिक्षक रुद्र जाट के रूप में पहचान।

  3. शिक्षा निदेशालय ने सेवा रिकॉर्ड में बदलाव को मंजूरी दी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा जिले में लिंग परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षिका ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अब उनकी पहचान पुरुष शिक्षक के रूप में होगी। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अपना नाम मंदोदरी से रूद्र जाट कर लिया। सरकारी सेवा रिकार्ड में भी लिंग एवं नाम में बदलाव किया गया है।

बता दें कि 29 वर्षीय मंदोदरी बूंदी शहर के नांता महल राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में शारीरिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। मंदोदरी ने राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम (8 ए) के तहत लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने 28 अक्टूबर को अनुमति जारी की।

शिक्षा विभाग ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 और 2020 के प्रविधान के अनुसार, लिंग परिवर्तन की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की शर्त पर सेवा अभिलेखों में बदलाव की मंजूरी दी है। कोटा मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के अधीक्षक डॉ. नितिश कुमार बौद्ध ने बताया कि टेस्टोस्टेरोन के प्रभाव से आवाज भारी होना, दाढ़ी-मूंछ, मांसपेशियों का विकास, शरीर की चर्बी के वितरण में बदलाव और मासिक धर्म बंद होने जैसे परिवर्तन होते हैं।

मंदोदरी चौधरी की बचपन से ही खेलों में काफी रुचि थी। इसी वजह से उन्होंने शारीरिक शिक्षक बनने का फैसला किया। मंदोदरी को पहचानने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें लड़कों की तरह रहना पसंद था। कई बार लोग उन्हें लड़का समझ लेते थे। हालांकि, किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह वास्तव में अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष के रूप में पहचान स्थापित करेंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।