विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था टीचर, पत्नी ने खोला मोबाइल तो फटी रह गई आंखें

Published: Mon, 01 Sep 2025 04:00 AM (IST)

राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है जिसकी शिकायत शिक्षक की ...और पढ़ें

शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षक की पत्नी ने उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की, जिसमें कहा गया कि उसके पति का व्यवहार अनुचित है।

पत्नी ने पति के मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच की थी, जिससे स्पष्ट हुआ था कि वह छात्राओं का यौन शोषण कर रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। शिक्षक का मुख्यालय बारां के शाहबाद में स्थानांतरित किया गया है। वह मूल रूप से भीलवाड़ा के एक सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल में तैनात था।

यह भी पढ़ें- गुमराह कर नाबालिग को ले गया होटल, दुष्कर्म के बाद बना ली वीडियो; ब्लैकमेल कर कई दिनों तक बनाया संबंध