विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुमराह कर नाबालिग को ले गया होटल, दुष्कर्म के बाद बना ली वीडियो; ब्लैकमेल कर कई दिनों तक बनाया संबंध

Published: Sun, 31 Aug 2025 09:00 PM (IST)

दर्ज मामले के अनुसार बीती 27 अगस्त को सुबह आठ बजे अर्जुन सिंह व रणजीत सिंह बाइक पर लड़की को ...और पढ़ें

नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बना किया ब्लैकमेल। सांकेतिक फोटो
नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बना किया ब्लैकमेल। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना पातड़ां इलाके में एक 17 साल की नाबालिगा को संगरूर रोड पर होटल में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपितों ने उसकी फोटो व वीडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए यह लोग लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।

यही नहीं यह फोटो व वीडियो इन दोनों आरोपितों ने अपने तीन अन्य दोस्तों को भेज दिए, जिसके बाद वह लोग भी ब्लैकमेल करने लगे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान ले आरोपित अर्जुन सिंह निवासी रामपुर दुगाल, रणजीत सिंह, सुखपाल सिंह, हुसनप्रीत सिंह, गुरमन सिंह गांव बुरड़ु पातड़ां पर केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

यह है पूरा मामला

दर्ज मामले के अनुसार बीती 27 अगस्त को सुबह आठ बजे अर्जुन सिंह व रणजीत सिंह बाइक पर लड़की को गुमराह कर होटल आजाद संगरूर रोड, दुगाल कलां ले गए। जहां पर आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली।

इसके बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल कर दोबारा मिलने के लिए परेशान करने लगे। ऐसा न करने पर उसकी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियां देने लगे और आरोपित सुखपाल सिंह, हुसनप्रीत व गुरमन सिंह भी लड़की के ब्लैकमेल करने लगे थे कि उसकी फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे।

परेशान होकर लड़की ने परिवार को सच्चाई बता दी तो लड़की के पिता ने पुलिस को कंप्लेंट कर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।