Move to Jagran APP

राजस्थान: प्रियंका और निक के शादी की धूमधाम शुरू, आज संगीत में गणेश हेगड़े की प्रस्तुति

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की आज संगीत है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की संगीत संध्या में गणेश हेगड़े की प्रस्तुति होगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 01:25 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 01:25 PM (IST)
राजस्थान: प्रियंका और निक के शादी की धूमधाम शुरू, आज संगीत में गणेश हेगड़े की प्रस्तुति
राजस्थान: प्रियंका और निक के शादी की धूमधाम शुरू, आज संगीत में गणेश हेगड़े की प्रस्तुति

जोधपुर, जेएनएन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की आज संगीत है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की संगीत संध्या में गणेश हेगड़े की प्रस्तुति होगी।

loksabha election banner

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर गीतकार निक जोनस अपनी दो दिसंबर को होने वाली शादी व इस दौरान चलने वाली पांच दिनी रस्मों के लिए गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। गुरुवार से ही जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में इनकी शादी की धूमधाम शुरू हो गई। सलवार-कुर्ती में एयरपोर्ट से बाहर निकली प्रियंका ने शुभचिंतकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। निक के हाथों में हाथ डाली प्रियंका ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन मुस्कुराकर अभिवादन जरूर किया। वेडिंग सेरिमनी में आने वाले मेहमानों में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन व बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पूरे परिवार व मेहमानों के साथ नियमित फ्लाइट से जोधपुर पहुंचीं।

विवाह समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस को आकर्षक रोशनी से सजाने का काम बुधवार से शुरू हो गया था। पैलेस के पीछे स्थित संगमरमर के मंडप में दो दिसंबर की रात्रि को शुभ मुहूर्त में भारतीय परंपरा के अनुसार निक व प्रियंका परिणय सूत्र में बंधेंगे। विवाह से एक दिन पहले एक दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस में विदेशी मेहमानों के लिए खास पार्टी का आयोजन दरबार हॉल में किया जाएगा। इसके लिए मुंबई के सनम बैंड को खासतौर पर बुलाया गया है।

विवाह समारोह में खासतौर से आलिया भट्ट, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के साथ उद्योग जगत के दिग्गज लोग भी शामिल होंगे। मुंबई व देश विदेश से आने वाले मेहमानों को हेलीकॉप्टर से सीधे उम्मेद भवन के मुख्य द्वार तक लाने के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण से अनुमति मांगी गई है। लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के लिए अमेरिका के कलाकार ड्वेन जॉनसन रॉक, यो यो हनी सिंह व मीका सहित कई कलाकारों व बॉलीवुड के चर्चित डांसर्स को बुलाया गया है।

इस विवाह समारोह के लिए 29 नवंबर से तीन दिसम्बर तक उम्मेद भवन पैलेस में देसी व विदेशी पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को प्री वेडिंग पार्टी भी आयोजित होगी। गुरुवार को प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी दिन में जोधपुर पहुंचे, वहीं निक परिवार भी विमान से जोधपुर पहुंच चुका है।

मेहंदी की रस्म हुई, 2 को होंगे फेरे

जानकारी मिली है कि गुरुवार को उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की रस्म हुई, जिसमें शामिल होने प्रियंका और निक के परिवार के लोग यहां चार चार्टर प्लेन से आए। इनको लेकर 120 से अधिक लग्जरी कारों की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रियंका और निक के विवाह के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शादी की तस्वीरें और कोई सूचना बाहर न आए इसलिए पैलेस में जाने वाले कर्मचारियों, वेटरों के भी मोबाइल गेट पर ही जमा करा लिए गए। निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ-साथ उम्मेद भवन पैलेस के सुरक्षा गार्ड और राजस्थान पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। एयरपोर्ट के बाहर खड़ी निजी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की टैक्सियों के भी पुलिस ने चालान काटे और उन्हें वहां से हटा दिया। इसके अलावा एयरपोर्ट मुख्य द्वार पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।

मेहमानों के आने का सिलसिला भी हुआ जारी

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची भी बढ़ती जा रही है। इसमें हॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड जगत की भी नामी गिरामी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनू निगम, सलमान खान, सलमान की बहन अर्पिता सहित और भी कई स्टार यहां आएंगे। प्रियंका के दोस्त मुश्ताक शेख एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंच चुके हैं, वहीं तमन्नाा, सुदीप दत्त, यासमीन देशांतर भी आज जोधपुर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में अंबानी परिवार के भी शामिल होने की सूचना है।

प्रियंका की शादी का ऐसा है कार्यक्रम

- गुरुवार 29 को हुई मेहंदी की रस्म, रात को विंटेज लॉन में डिनर भी हुआ आयोजित।

- 30 को संगीत संध्या का आयोजन, गणेश हेगड़े की प्रस्तुति होगी।

-1 तारीख को महिला संगीत व प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन। इसमें रेम्प वॉक होगा, जिसमें प्रियंका वेस्टर्न स्टाइल का सफेद गाउन पहनकर परफॉर्म करेंगी।

- 2 दिसंबर को शादी होगी, बारादरी में होंगे फेरे। इस खास आयोजन के लिए प्रियंका के दूल्हे निक हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे, फिर विंटेज कार से बारात में निकेलेंगे। बारात के लिए मुंबई सुंदर बैंड को खासतौर पर बुक किया गया है।

- 3 को सभी की दिन में रवानगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.