Move to Jagran APP

Rajasthan Politics : चुनाव के बीच गहलोत बोले,पहले धर्म के नाम पर लड़ाया अब जाति के नाम पर लड़ाएंगे

कटारिया ने पहले महारणा प्रताप पर टिप्पणी की। नाराजगी बढ़ी तो दो बार माफी मांगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। छूआछूत मानवता के नाम पर कलंक है। युवाओं को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 06:58 PM (IST)
Rajasthan Politics :अब आगे भूल नहीं होगी। महाराणा प्रताप मेरे लिए पहले भी सम्मानीय थे और आगे भी रहेंगे।

 जागरण संवाददाता, जयपुर : पांच राज्यों के साथ ही राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव के बीच प्रदेश के दिग्गज नेताओं के बयान चर्चा में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है । धर्म और हिन्दुत्व के नाम पर सरकारें बन रही है। धर्म के बाद जातियों के नाम पर राजनीति होगी। धर्म पर बांटने के बाद दलित,ब्राहम्ण,सिख और ईसाई के नाम पर झगड़े कराए जाएंगे। यह बहुत की दुर्भाग्यपूर्ण एवं खतरनाक है। उन्होंने कहा कि छूआछूत मानवता के नाम पर कलंक है। युवाओं को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। 

loksabha election banner

सीबीआई व आयकर विभाग का दुरूपयोग किया जा रहा 

मंगलवार को जलियावाला बांग गोलीकांड की बरसी पर आयोजित वर्चअुल कांफ्रेंस में गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र और वोट का राज कांग्रेस ने दिया। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की बात कांग्रेस ने की। क्या कोई इस बारे में सोच रहा है कि लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न्यायपालिका, चुनाव आयोग सहित सभी संस्थाएं दबाव में है। सीबीआई व आयकर विभाग का दुरूपयोग किया जा रहा है। 

कटारिया ने मंगलवार दो बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगी

उधर प्रदेश की तीन सीटों पर उप चुनाव के बीच रविवार को राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने महाराणा प्रताप के बारे में विवादास्पद बयान दिया। बयान पर राजपूत समाज की नाराजगी बढ़ती देख कटारिया ने मंगलवार को दो बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। 

भाजपा को आशंका, टिप्पणी से चुनाव में पार्टी को नुकसान 

भाजपा को इस बात की आशंका है कि महाराणा प्रताप के बारे में कटारिया द्वारा की गई गलत टिप्पणी से चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है। इस कारण विधानसभा में विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़,सांसद दीया कुमारी सहित कई राजपूत नेताओं को चुनाव अभियान के अंतिम दौर में राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया है।

अब आगे भूल नहीं होगी, मेरे लिए सम्मानीय थे और रहेंगे

दरअसल कटारिया ने भाषण देते हुए कहा था कि हमारे पूर्वज 1000 साल तक लड़े हैं। यह महाराणा प्रताप अभी गया ना। उसे क्या पागल कुत्ते ने काटा था जो अपनी राजधानी और घर छोड़कर रोता फिरा। किसके लिए गया था। कुछ समझ में आता है कि या नहीं। कटारिया के बयान पर राजपूत समाज ने नाराजगी जताई तो मंगलवार दोपहर उन्होंने दो बार बयान जारी किया और कहा, अब आगे भूल नहीं होगी। महाराणा प्रताप मेरे लिए पहले भी सम्मानीय थे और आगे भी रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.