विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Politics: तीन विधायकों के सचिन गुट से संपर्क की सूचना पर सजग हुए गहलोत, विधायकों के अकेले में बात करने पर रोक

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 04 Aug 2020 01:18 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:59 AM (GMT+05:30)

राजस्थान कांग्रेस की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स के बीच तीन विधायकों के सचिन पायलट कैंप के संपर्क में होने की बात सामने ...और पढ़ें

Rajasthan Politics: तीन विधायकों के सचिन गुट से संपर्क की सूचना पर सजग हुए गहलोत, विधायकों के अकेले में बात करने पर रोक
Rajasthan Politics: तीन विधायकों के सचिन गुट से संपर्क की सूचना पर सजग हुए गहलोत, विधायकों के अकेले में बात करने पर रोक

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान कांग्रेस की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स के बीच तीन विधायकों के सचिन पायलट कैंप के संपर्क में होने की बात सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमा सतर्क हो गया है। सीएम गहलोत ने अपने खेमे के विधायकों को पहले तो 19 दिन तक जयपुर के फेयरमाउंट होटल में ठहराया,लेकिन यहां सचिन पायलट के विश्वस्तों द्वारा तीन विधायकों से संपर्क करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद चार दिन पहले इन विधायकों को जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शिफ्ट किया गया।

सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत को राज्य सीआईडी के अधिकारियों ने सूचना दी कि दो दिन पहले उनके खेमे के तीन विधायकों से सचिन पायलट के विश्वस्तों ने फिर संपर्क साधा है। सचिन पायलट के विश्वस्तों ने गहलोत खेमे के तीनों विधायकों के परिजनों के माध्यम से संपर्क साधा है/। यह सूचना मिलने के बाद सूर्यगढ़ होटल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत की गई है। सीआईडी के विश्वस्त कार्मिकों की टीम को जयपुर से जैसलमेर भेजा गया है। यह टीम सूर्यगढ़ होटल के आसपास निगरानी रखेगी । 700 पुलिस अफसर और कार्मिक पहले से ही होटल के 20 किलोमीटर घेरे में तैनात है।

सूत्रों के अनुसार जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में ठहरे जिन तीन विधायकों से सचिन पायलट के विश्वस्तों ने संपर्क साधा है,उन्ही से जयपुर के फेयरमाउंट होटल में रहते हुए संपर्क साधा गया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद सीएम ने विधायकों को होटल से बाहर नहीं निकलने और अकेले में आपस में बात नहीं करने की हिदायत दी है। अगर किसी विधायक को अपने अन्य साथी से बात करनी है तो वह सभी के बीच में करनी होगी,अकेले दो विधायक कमरे में नहीं बैठ सकेंगे। होटल के बाहर बेरिकेडिंग की गई है।