Rajasthan News: रक्षक बना भक्षक! परिचित महिला से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
अजमेर में एक महिला से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पुलिसकर्मी गोविंदराम के खिलाफ चार दिन पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्यावर ने दस साल कैद और 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच में पक्के सबूत मिले और फिर न्यायालय ने उसको सजा सुनाई है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पुलिसकर्मी गोविंदराम के खिलाफ चार दिन पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्यावर ने दस साल कैद और 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच में पक्के सबूत मिले और फिर न्यायालय ने उसको सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
पुलिसकर्मी ने पूर्व परिचित महिला से दुष्कर्म किया था
पुलिसकर्मी ने करीब छह महीने पहले पूर्व परिचित महिला से दुष्कर्म किया था। महिला ने पुलिसकर्मी पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बताई जगह पर राहुल द्रविड ने पत्नि संग की लेपर्ड सफारी, रोमांचित हुए टीम इंडिया के हेड कोच