विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: राजस्थान चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा बदलाव, CP Joshi को बनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Thu, 23 Mar 2023 12:08 PM (IST)

Rajasthan राज्य में चुनाव से पहले भाजपा ने अपने राजस्थान संगठन में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ के सासंद सीपी जोशी को नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

सीपी जोशी को बनाया गया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
सीपी जोशी को बनाया गया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान, ऑनलाइन डेस्क। इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए एक घोषणा की है। दरअसल, सांसद सीपी जोशी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है।

लगातार दूसरी बार सांसद है सीपी जोशी

सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। सीपी जोशी ने एबीवीपी से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी दूसरी बार सांसद बने हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार सांसद बने थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद बने।

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सीपी जोशी पार्टी के उपाध्यक्ष भी है। सीपी जोशी शुरुआती दिनों से ही संघ के नजदीक रहे हैं।

पूनिया को राष्ट्रीय संगठन में मिल सकती है जगह

आपको बता दें, सतीश पूनिया की जगह अब सीपी जोशी को यह जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है कि सतीश पूनिया को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलने के आसार है। सितंबर 2019 में सतीश पूनियां को जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

सतीश पूनिया का 3 साल का कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा हो गया था। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से हैं, अब इनकी जगह इसी बैकग्राउंड के एक नेता को दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।