यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झाड़ियों में रोता-बिलखता मिला नवजात, चूहों ने कुतर दिया शरीर; 40 टांके लगने के बाद भी हालत गंभीर
Rajasthan Newborn Baby अजमेर पुलिस ने नवजात को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां शिशु रोग विभाग के आईसीयू में उपचार ...और पढ़ें

HighLights
- जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जांच शुरू
जेएनएन, अजमेर। Rajasthan Newborn Baby अजमेर के रोडवेज बस स्टैंड के पीछे शराब की दुकान के पास झाड़ियों में रोते हुए रविवार देर रात बरामद नवजात के शरीर को चूहों ने कुतरा हुआ था।
नवजात को आए 40 टांके
पुलिस ने नवजात को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां शिशु रोग विभाग के आईसीयू में उपचार जारी है नवजात के शरीर पर 40 टांके आना बताया जा रहा है।
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉ अमित यादव ने बताया कि नवजात का उपचार जारी है अभी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि मामले में जिला पुलिस प्रशासन और जिला बाल कल्याण समिति को सूचित कर दिया गया है।
पूलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया
जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा ने बताया कि उन्हें पुलिस व अस्पताल की तरफ से सूचना मिली थी। उन्होंने स्वयं अस्पताल पहुंचकर नवजात के बारे में जानकारी की है। नवजात के सिर, ललाट व अन्य जगह घाव हैं, बताया गया कि नवजात जब बरामद हुआ तब नीला पड़ा हुआ था।
अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख कर अपराधी माता अथवा व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि नवजात के रोने की आवाज सुनकर राहगीर वहां तक पहुंचे जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया
