विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट की सबसे गजब कहानी

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:17 PM (IST)

राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से सिर्फ एक वोट मिला, जो चर्चा का विषय बन गया।

BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

HighLights

  1. बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को मिला सिर्फ एक वोट।

  2. परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से लड़ा था चुनाव।

  3. कांग्रेस की हीना खानम ने जीता वार्ड 376 वोटों से।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद चर्चा का विषय बन गए, जब नतीजों के बाद पता चला कि जिस वार्ड से उन्होंने चुनाव लड़ा था, वहां उन्हें सिर्फ एक वोट मिला। कैलाशचंद ने डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से चुनाव लड़ा था।

राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार हीना खानम ने 376 वाटों के साथ यह वार्ड जीता, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

कैलाशचंद को मिला सिर्फ एक वोट

कैलाशचंद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह वार्ड 12 के वोटर हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पास के पार्ड 13 से मैदान में उतारा था। जिस कारण मुझे सिर्फ एक वोट मिला है।

परबतसर नगरपालिका में 25 वार्ड हैं, जिनमें से कांग्रेस ने 13 और बीजेपी ने 12 वार्ड जीते। राजस्थान भर के 309 शहरी निकायों के लिए वोटों की गिनती के दौरान कैलाशचंद का एक वोट वाला मामला खास तौर पर चर्चा में रहा। इन चुनावों में पार्षद के 10,000 से ज्यादा पदों के लिए मुकाबला था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव: BJP 10 नगर निगमों में से 8 पर आगे; कांग्रेस ने वसुंधरा राजे के गढ़ में हासिल की बड़ी जीत