राजस्थान में इंसानियत शर्मसार... कलयुगी माता-पिता ही करवा रहे थे छह नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, पांच गिरफ्तार
राजस्थान के झालावाड़ में माता-पिता दलालों के जरिए अपनी छह नाबालिग बेटियों का यौन शोषण करवा रहे थे। पुलिस ने ...और पढ़ें

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
माता-पिता दलालों के माध्यम से नाबालिग बेटियों का यौन शोषण।
पुलिस ने छापा मारकर पांच गिरफ्तार किए, छह नाबालिग लड़कियां मुक्त।
पांच लड़कियों के यौन शोषण की पुष्टि, दो में यौन संक्रमण।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में झालावाड़ जिले में 12 से 17 वर्ष तक की छह नाबालिग लड़कियों से उनके माता-पिता ही दलालों के माध्यम से पैसे लेकर यौन शोषण करवा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की 15 टीमों में शामिल 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को छापा मारकर माता-पिता और दलालों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित बुढानिया ने बताया कि पुलिस ने छह नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवा कर बालिका गृह भेजा है।
चिकित्सा जांच में पांच नाबालिग लड़कियों के साथ कई बार यौन शोषण किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान दो नाबालिगों में यौन संचारित संक्रमण पाए गए। यह संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संपर्क के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने स्पाई कैमरों की मदद से निगरानी की। इसके लिए पुलिसकर्मियों को डेरों के आसपास तैनात किया गया था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व पाक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।