विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थानः राज्यपाल कल्याण सिंह के भाषणों की पुस्तक प्रकाशित

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Aug 2019 02:14 PM (IST)

Rajasthan Governor Kalyan Singh. राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा में आमूलचूल और अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।

राजस्थानः राज्यपाल कल्याण सिंह के भाषणों की पुस्तक प्रकाशित
राजस्थानः राज्यपाल कल्याण सिंह के भाषणों की पुस्तक प्रकाशित

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान में जल्द ही अपना कार्यकाल पूरा कर रहे राज्यपाल कल्याण सिंह के पांच वर्ष में विभिन्न समारोहों में दिए गए भाषणों पर आधारित एक किताब का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक 'राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के भाषण' का लोकार्पण गुरुवार को राजभवन में किया गया। पुस्तक का लोकार्पण राज्यपाल कल्याण सिंह ने किया। राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टी ने पुस्तक की प्रथम प्रति राज्यपाल को सौंपी। पुस्तक का संपादन राज्यपाल के सहायक निदेशक जनसंपर्क डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा ने किया है। गौरतलब है कि राजस्थान में कल्याण सिंह का कार्यकाल अगले माह पूरा हो रहा है।

राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा में आमूलचूल और अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। राज्य के विश्वविद्यालयों में लंबित उपाधियों का वितरण करवाने के लिए दीक्षा समारेाह आयोजित करवाए गए। राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने कहा कि यह पुस्तक राजस्थानवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगी। पुस्तक के संपादक डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पुस्तक को वर्षवार भाषणों में विभाजित किया गया है। इसमें राज्य में उच्च शिक्षा में राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा लाए गए बदलावों और लीक से हटकर किए गए कार्यो का उल्लेख भी किया गया है।

गौरतलब है कि राजस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रदेश की उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उनके निर्देश के बाद विश्वविद्यालयों में कुलगीतों का गान हो रहा है। दीक्षा समारोहों में उन्होंने विदेशी काले गाउन के स्थान पर भारतीय पोषाक को अनिवार्य कराया। इसके अलावा विश्वविद्यालयों को एक-एक गांव गोद लेकर वहां के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।