विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: दूदू के पास कार और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:43 PM (IST)

राजस्थान के दूदू में एक कार और बाइक की भीषण टक्कर में दो बहनों और उनके चचेरे भाई सहित तीन ...और पढ़ें

दूदू में कार बाइक की भीषण टक्कर तीन की मौत

दूदू में कार बाइक की भीषण टक्कर तीन की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के दूदू में एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बहनों और उनके चचेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह हादसा दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे पर मंगलवारा और सेवा गांवों के बीच हुआ।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

यह घटना तब हुई जब खुडियाला गांव के चार लोग बाइक से मूंगीथाला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे शादी की एक पारंपरिक रस्म मायरा में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई।

दूदू पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजय प्रसाद मीणा के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर दूदू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों में उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।

घायल को जयपुर किया रेफर

मृतकों की पहचान देशराज (23), ललिता (19) और किस्मत (18) के रूप में हुई है। वहीं 24 वर्षीय सिलोचना गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

एसएचओ संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने परिवार की शादी में शामिल होने की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार मायरा रस्म में हिस्सा लेने जा रहा था, लेकिन तीन सदस्यों की मौत के बाद खुशियां एक बड़े दुखद हादसे में बदल गईं। दो बहनों और उनके चचेरे भाई की मौत से पूरा गांव सदमे और शोक में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।