राजस्थान में हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार को हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अजमेर, (एएनआई)। राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार को हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बेहतर वेतन व काम करने के लिए उचित व्यवस्था की मांग कर रहे डॉक्टर सामूहिक तौर पर जमा हो मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इन डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारे लगाए। इन्होंने ‘सरकार निकम्मी है... वसुंधरा राजे हाय हाय... हमारा हक लेकर रहेंगे’ जैसे नारे लगाए। सरकार ने शाम 7 बजे तक इन डॉक्टरों को अपने काम पर वापस लौट जाने को कहा है साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
#WATCH:Doctors continue to protest in Rajasthan, demanding better pay & service conditions,raise slogans against CM Vasundhara Raje in Ajmer pic.twitter.com/9TpzR4yUnq— ANI (@ANI) November 10, 2017