विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: महिला फैक्टरी में करती थी नौकरी, मालिक ने जाल में फंसा दो बच्चों संग करवाया धर्म परिवर्तन; बीच में ससुर की एंट्री

Published: Sat, 30 Mar 2024 09:30 PM (IST)

राजस्थान के मेवात में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। प्रदेश के खैरथल-तिजारा जिले में बच्चों को पांच लाख ...और पढ़ें

पैसों और नौकरी का लालच देकर महिला व दो बच्चों का धर्म परिवर्तन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पैसों और नौकरी का लालच देकर महिला व दो बच्चों का धर्म परिवर्तन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाया
  2. बच्चे मस्जिद से बाहर निकल कर दादा के पास पहुंचे
  3. महिला के ससुर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मेवात में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। प्रदेश के खैरथल-तिजारा जिले में बच्चों को पांच लाख रूपये की छात्रवृति और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक महिला मंजू देवी और उसके दो बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया गया है। महिला तिजारा में मसाले की एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। महिला के पति की मौत कुछ महीनों पहले हो गई थी।

फैक्ट्री के मालिक इंतजार खान का महिला के घर आना-जाना था। इस दौरान इंतजार खान ने पहले महिला को अपने जाल में फंसाया। महिला कई घंटों तक इंतजार खान के साथ रहने लगी। इस दौरान महिला के दो बच्चों पियूष और कृष्ण कुमार ने अपनी मां के इंतजार खान के साथ कई घंटों तक साथ रहने का विरोध करते हुए अपने दादा नंदलाल जाटव को इस बारे में बताया।

धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाया

इस बीच पिछले दिनों महिला अपने दोनों बच्चों को जबरन इंतजार के साथ एक मस्जिद में लेकर गई। मस्जिद में मौजूद दो मौलवियों ने दोनों बच्चों को मुस्लिम धर्म की शिक्षा लेने पर पांच लाख रूपये की छात्रवृति देने और बाद में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया। दोनों मौलवियों और इंतजार खान ने बच्चों पर धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाया। महिला ने मौलवियों व इंतजार की बात मानकर मुस्लिम धर्म अपना लिया। वह दोनों बच्चों के साथ एक दिन मस्जिद में रही।

बच्चे मस्जिद से बाहर निकल कर दादा के पास पहुंचे

इस बीच मौका देखकर दोनों बच्चे मस्जिद से बाहर निकल कर अपने दादा के पास पहुंचे। दोनों बच्चों ने दादा को मां के इंतजार खान के झांसे में आकर धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाने की बात बताई। साथ ही यह भी बताया कि मां इंतजार खान को दोनों बच्चों को अपने पिता समान मानने की बात कहती है। इस पर दादा ने तिजारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बच्चों ने धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया

मंजू ने स्वजनों से कहा, मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया है। मंजू ने इंतजार के साथ मिलकर नंदलाल को जान से मारने की धमकी भी दी। तिजारा पुलिस उप अधीक्षक इस मामले की जांच कर रहे हैं। मंजू ने पुलिस को भी दोनों बच्चों के साथ धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। हालांकि बच्चे इससे इनकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पाली में बहस के दौरान पति ने कर डाली पत्नी की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद