विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: पाली में बहस के दौरान पति ने कर डाली पत्नी की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

Published: Sat, 30 Mar 2024 03:47 PM (IST)

राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ...और पढ़ें

पाली में बहस के दौरान पति ने कर डाली पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पाली में बहस के दौरान पति ने कर डाली पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया उसने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पैसों को लेकर छिड़ा था विवाद

पुलिस ने कहा कि यह घटना पाली जिले के एक गांव बार में हुई, जहां पैसों के विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। बहस के बाद कैलाश सेन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी कृष्णा (45) को घर की रसोई में चाकू मार दिया और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया

अपराध को अंजाम देने के बाद, आरोपी बार पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। उसने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सेन से पूछताछ की जा रही है।