विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने जिला अफीम आफिस के कर्मचारी को जड़ा चांटा

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
Published: Thu, 03 Nov 2022 02:34 PM (IST)

सांसद के कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना प्रतापगढ़ के जिला अफीम खंड कार्यालय प्रथम की है।जहां सांसद किसानों से ...और पढ़ें

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने जिला अफीम आफिस के कर्मचारी को जड़ा चांटा
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने जिला अफीम आफिस के कर्मचारी को जड़ा चांटा

उदयपुर, संवाद सूत्र। चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी के प्रतापगढ़ जिले के अफीम जिला आफिस के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। जिसमें किसानों के अवैध वसूली की शिकायत पर आफिस पहुंचे सांसद ने कर्मचारी को बुलाकर उसे चांटा लगा दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने पर जब सांसद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

सांसद के कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना मंगलवार शाम प्रतापगढ़ के जिला अफीम खंड कार्यालय प्रथम की है। जहां सांसद किसानों से अवैध वसूली की शिकायत पर पहुंचे थे। किसानों से बातचीत के दौरान सांसद इतने भड़क उठे कि उन्होंने कर्मचारी को बुलाया और उसका जबाव सुनने से पहले उसे चांटा जड़ दिया।

बताया गया कि मंगलवार को प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और जिले के आसपास में किसानों को अफीम लाइसेंस वितरित किए जा रहे हैं। लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से नामांतरण व लाइसेंस वितरण में अवैध वसूली की शिकायतें सांसद से की थी। जिस पर सांसद सीपी जोशी मंगलवार शाम को प्रतापगढ़ खंड प्रथम कार्यालय में पहुंचे। यहां किसानों व मुखियाओं से अवैध वसूली की शिकायत पर सांसद सीपी जोशी ने नाराजगी जताई। जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।

सांसद ने वहां मौजूद कर्मचारी भंवर सिंह को बुलाकर पूछा कि एक पट्टे के एवज में कितनी राशि ली जाती है तो उसने जवाब में कहा कि पांच हजार रुपए लेत हैं। इससे आगे वह कुछ बोलता उससे पहले सांसद से उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घबराया कर्मचारी कुछ नहीं बोल पाया। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटनाक्रम को लेकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने चुप्पी साध ली। हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने सांसद का पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले दिनों से जिला अफीम कार्यालय के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। इस पर सांसद जोशी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने इस मामले में वित्त मंत्रालय को कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी है।

इधर, अफीम किसान विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण जाट का कहना है कि खुले आम अफीम किसानों से रिश्वत ली जाती है। पैसा नहीं दिए जाने पर उनके काम में बाधा पहुंचाई जाती है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।