राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- भाजपा अमीरों और कांग्रेस गरीबों का कर्ज माफ करती है
अशोक गहलोत ने कहा है कि आदिवासियों के बच्चों का अहमदाबाद में इलाज कराने के एक सामाजिक संस्था के साथ समझौता हुआ है। सीएम सहायता कोष से पांच हजार रूपये दी जाएगी।
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आदिवासियों के बच्चों का अहमदाबाद में इलाज कराने के एक सामाजिक संस्था के साथ समझौता हुआ है। पीड़ित बच्चों के परिजनों को सीएम सहायता कोष से पांच हजार रूपये तक की सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों और किसानों की हितैषी रही है। गहलोत मंगलवार को आदिवासी बहुल प्रतापगढ़ में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग हमेशा कांग्रेस की प्राथमिकता में रहा है।
आदिवासीयों के उत्थान के लिए यूपीए सरकार के समय और राज्य की कांग्रेस सरकारों में कई योजनाएं बनाई गई। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अमीरों का कर्ज माफ करती है और कांग्रेस गरीबों का कर्ज माफ करने में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार,शिक्षा का अधिकार,रोजगार,आवास का अधिकार जैसी योजनाएं चलाकर कांग्रसे ने गरीबों का विकास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र कांग्रेस की देन है। लेकिन अब लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की जरूरत है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप