Move to Jagran APP

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, अशोक गहलोत बोले-जनता की अपेक्षाएं होंगी पूरी

Rajasthan Cabinet Reshuffle राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। कैबिनेट में 12 नए चेहरे शामिल हुए हैं जिसमें पांच चेहरे सचिन पायलट खेमे के हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 07:20 AM (IST)
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। फोटो एएनआइ

जयपुर, एएनआइ। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मा​लविया, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वहीं, बृजेंद्र सिंह ओला, मुरारी लाल मीणा, राजेंद्र गुड्डा और जाहिदा खान ने राजस्थान के राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। इधर, कैबिनेट में फेरबदल के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सब लोग बहुत खुश हैं, आज से हमारी अगले चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जनता की सरकार से अपेक्षाओं को हम पूरा करके दिखाएंगे।

loksabha election banner

मजबूत होगी कांग्रेसः रमेश मीणा

इस बीच, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद रमेश मीणा ने कहा कि जो मांग थी कि पूरे राजस्थान का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, वो इस बार मिला है, सफल फेरबदल हुआ है। इससे कांग्रेस मजबूत होगी और जनता में अच्छा संदेश जाएगा।

आमजन की दिक्कतों को मजबूती से हल करेंगेः टीकाराम

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद टीकाराम जूलीमैं ने कहा कि मैं आलाकमान और मुख्यमंत्री को धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे मौका दिया। उन्होंने जो मौका दिया है, उस पर खरा साबित होकर दिखाएंगे। हम आमजन की दिक्कतों को मजबूती से हल करेंगे।

शफिया जुबैर ने कहा, महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण नहीं मिला

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। इससे पहले कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। वहीं, मंत्रिमंडल के पुर्नगठन के तहत नए मंत्रियों के शपथ लेने से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक हुई। मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार में 11 कैबिनेट मंत्री व चार राज्य मंत्री हैं। कैबिनेट में 12 नए चेहरे शामिल हुए हैं, जिसमें पांच चेहरे सचिन पायलट खेमे के हैं। इधर, कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण नहीं मिला। वहीं, टीकाराम पर कांग्रेस में ही विरोध शुरू हो गया है।

अशोक गहलोत बोले, जो मंत्री नहीं बन पाए उनकी अहमियत कम नहीं हुई
इस बीच, अशोक गहलोत ने कहा जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सका, उनकी अहमियत कम नहीं हुई है। इधर, अशोक गहलोत ट्वीट में लिखा कि राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं। पिछले 35 महीने में हमारी सरकार ने प्रदेश को संवेदनशील, पारदर्शी व जवाबदेह सुशासन देने का कार्य किया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

गहलोत बोले, 2023 में फिर बनाएंगे राजस्थान में सरकार

गहलोत ने कहा कि हम सब एकजुटता के साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधीराहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीति, विचारधारा व कार्यक्रम को आम जनता तक लेकर जाएंगे व विकास के एजेंडे पर फिर 2023 के विधानसभा चुनाव को जीतकर पुन: राजस्थान में सरकार बनाएंगे। हमारे कार्यकाल में हुए विधानसभा उपचुनावों व स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर जनता ने हमारी सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। हम सभी को आने वाले समय में भी जनता के इस विश्वास को बनाए रखने का है। इसके लिए पूरी मेहनत व समर्पण के साथ कार्य जारी रखना है।

सचिन पायलट ने कही ये बात

इस बीच, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि नई कैबिनेट में चार दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए। काफी समय से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था, अब भरपाई की है। आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया।

रामदास अठावले ने कहा, राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार

वहीं, राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस की दलितों को आगे बढ़ाने की नीति दिखाने की है। कांग्रेस दलितों को उनका हक दिलाने में असफल रही। यही कारण है कि 2014 में भाजपा सरकार में आई। इस फेरबदल से फर्क नहीं पड़ेगा, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।

मुश्किल से बनी सहमति

शनिवार शाम को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्रियों के इस्तीफे दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री डा.रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। संगठन के कार्य के चलते उक्त तीनों मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर बड़ी मुश्किल से सहमति बनी है। शुक्रवार रात जयपुर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और गहलोत के बीच शनिवार शाम तक चार बार बैठकें हुईं। अंतिम बैठक शनिवार शाम पांच बजे हुई, जिसमें मंत्री बनने वालों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। सीएम ने मंत्रिमंडल की बैठक पहले शाम साढ़े पांच बजे बुलाई थी। 

ये हैं कैबिनेट मंत्री

1. हेमाराम चौधरी

2. महेंद्रजीत सिंह मा​लविया

3. रामलाल जाट

4 महेश जोशी

5. टीकाराम जूली

6. गोविंद राम मेघवाल

7. शकुंतला रावत

8. विश्वेंद्र सिंह

9. रमेश मीणा

10 ममता भूपेश

11. भजन लाल जाटव

ये हैं राज्यमंत्री

1. बृजेंद्र सिंह ओला

2. मुरारी लाल मीणा

3. राजेंद्र गुड्डा

4. जाहिदा खान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.