विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: एसीएस शिखर अग्रवाल ने जिस कंपनी से खरीदे थे 40 विला, उसी को मिला 115 करोड़ का विशेष पैकेज

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM (IST)

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल एक निजी कंपनी से विला खरीद और उसे 115 करोड़ के विशेष पैकेज के मामले में विवादों में घिर गए हैं।

राजस्थान एसीएस शिखर अग्रवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप

राजस्थान एसीएस शिखर अग्रवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। निजी कंपनी से 40 विला व काटेज खरीदने और फिर उन्हें उसी कंपनी को लीज पर देने के मामले में विवादों में आए राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल के मामले में एक नया तथ्य सामने आया है।

आरोप है कि उद्योग और निवेश विभाग में तैनात रहते हुए शिखर अग्रवाल ने अलवर जिले में गोयल फैशंस कंपनी के अनंता रिसोर्ट में 40 विला खरीदे थे। जिसका पंजीयन 27 मार्च 2026 को हुआ। इसी दिन राज्य सरकार के वित्त विभाग ने गोयल फैशंस कंपनी को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना -2019 (रिप्स) के तहत 115 करोड़ का विशेष पैकेज दिया था।

पैकेज में 10 वर्ष तक राज्य कर में 75 प्रतिशत सब्सिड़ी और विद्युत शुल्क में 100 प्रतिशत छूट शामिल थी। पैकेज को निवेश बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी गई थी।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की थी। बैठक में गोयल फैशंस कंपनी सहित दस अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को विशेष पैकेज देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

शिखर इस दौरान उद्योग एवं निवेश विभाग का प्रभार संभाल रहे थे। उधर कांग्रेस ने शिखर से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से करवाने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिखर को एपीओ (पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा) करने से काम नहीं चलेगा। इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सीएम पर आरोप लग रहे हैं। सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिखर को विला देने वाली कंपनी को छूट दी गई। इन आरोपों को कोई झूठा साबित नहीं कर सकता है। शिखर के कार्यकाल में जो फैसले हुए उनकी भी जांच होनी चाहिए।

एसीबी ने दर्ज किया मुकदमा

शिखर अग्रवाल पर पद के दुरुपयोग और निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के मामले में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। शुक्रवार सुबह एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।