विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 करोड़ का घोड़ा, 15 इंच की गाय और बाहुबली भैंसा सुल्तान; पुष्कर मेले में इस साल क्या है खास?

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:05 PM (IST)

अजमेर में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026 में 21 करोड़ का घोड़ा गोल्डन किंग, दुनिया की सबसे छोटी गाय ...और पढ़ें

पुष्कर मेले में 21 करोड़ का घोड़ा गोल्डन किंग और अनोखे पशु बने आकर्षण

पुष्कर मेले में 21 करोड़ का घोड़ा गोल्डन किंग और अनोखे पशु बने आकर्षण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को पारंपरिक पूजा, ध्वजारोहण और नगाड़ा वादन के साथ हुआ है। पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम 17 से 24 नवंबर 2026 तक चलेंगे, जिसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंचे।

मेला मैदान में भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के बीच चक दे इंडिया की थीम पर फुटबॉल मैच भी खेला गया। मेले के पहले दिन शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सामूहिक दीपदान का आयोजन हुआ। कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले मेले के तहत 20 नवंबर यानी एकादशी से पंचतीर्थ महास्नान के साथ धार्मिक मेला प्रारंभ होगा।

धार्मिक मेले में संतों महंतों के शाही स्नान की परंपरा निभाई जाएगी। देश के अलग-अलग हिस्सों से संत धार्मिक मेले में पहुंचेंगे।

21 करोड़ का घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र

पुष्कर में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय पशु मेले की रौनक देखते ही बन रही है। मेले में 21 करोड़ रुपये कीमत वाला घोड़ा गोल्डन किंग लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। उसकी सुरक्षा के लिए खास तौर पर बाउंसर तैनात किए गए हैं।

वहीं, सूरत से पहुंचे मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े की ब्रीडिंग फीस करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये कीमत वाली नगीना नाम की घोड़ी भी मेले में लोगों का ध्यान खींच रही है।

800 किलो वजनी भैंसा छोटा सुल्तान भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में दुनिया की सबसे छोटी गाय भी अपनी मौजूदगी से लोगों को हैरान कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।